बब्लेश मीणा बने भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष
बुधनी तहसील के ग्राम खोहा मुरारी में गुरुवार को भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई बुधनी का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं सीहोर जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला मंत्री कमल सिंह यादव तथा जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल ने किसान हित में संगठन की आवश्यकता और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पूरे बुधनी क्षेत्र में गांव-गांव तक भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाइयों के गठन का आह्वान किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा तहसील बुधनी की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सोनू मीणा को जिला कार्यकारिणी सदस्य, बब्लेश मीणा को तहसील अध्यक्ष, अर्जुन सिंह सराठे को तहसील मंत्री, राहुल चौहान को तहसील उपाध्यक्ष एवं अनिल यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं कैलाश यादव, बाबू साहू को उपाध्यक्ष, अमलेश चौहान को सह मंत्री, अभिषेक चौहान को तहसील जैविक प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसके अलावा बबलू सराठे, दिनेश मीणा, आकाश अहिरवार, प्रेम सिंह, शुभम चौहान, पप्पू चौहान, नितेश मीणा, राजेश मीणा, राजेश चौहान, शिवराज धुर्वे एवं अनिल सिंह को तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में आष्टा तहसील मंत्री विनोद राठौड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए किसान हित में पूरी निष्ठा, श्रम और परिश्रम से कार्य करने का संकल्प लिया।
Continue With Google
Comments (0)