कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
बुधनी।
शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुधनी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए देश को आज़ादी दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधीजी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज ही के दिन उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।
सोनू राजपूत ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा का प्रभाव आज भारत से बाहर भी दर्जनों देशों तक फैला हुआ है, जहां उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं और उनके सिद्धांतों को अपनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडलम अध्यक्ष हरीश मालवीय, किसान नेता छगनलाल दुबे, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद चौहान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे, नेपाल जमालिया, गिरीश पांडे, रिंकू दुबे, राजीव दुबे, बालवीर चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Continue With Google
Comments (0)