महिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

 संवाददाता बुधनी

बुधनी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा बुधनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती कंचन शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके जीवन, विचारों और देश को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित हरिजन, आदिवासी एवं महिला वर्ग की सहभागिता विशेष रूप से रही। सभी ने बारी-बारी से गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नीलम सागर, बुल्लन बाई, प्रेम बाई, इमरती बाई, सुमन परते, संजना उइके, लक्ष्मी यादव, गीता बाई, कृष्णा बाई, कुसुम परते, दिनेश यादव, रामचरण, लालू भिलाला, हरगोविंद परते, दिनेश वर्मा, कालूराम सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। श्रीमती कंचन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे अपनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है।