पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि | ब्लैक डे का आयोजन
नगर के महाराणा प्रताप चौराहे पर शनिवार शाम 14 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा ब्लैक डे के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के विरुद्ध किसी भी अपसंस्कृति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आमजन से मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने और शहीदों को नमन करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व नगर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा भी लिया गया।
Continue With Google
Comments (0)