गुलाबगंज: नगर के गांधी चौंक पर वेश्य समाज की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने समाज की एकता और विकास का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश कटारे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर विपिन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने समाज को संबोधित किया।
अन्य प्रमुख उपस्थितियों में संरक्षक राजेंद्र सेठ, महिला इकाई अध्यक्ष प्राची गुप्ता, तहसील अध्यक्ष सतीश गंगवाल, युवा इकाई अध्यक्ष गगन खेरा, प्रभारी प्रभात कुरेले और समिति सदस्य अशोक खेरा, नितिन सेठ, अंशुल सेठ, पंकज कुरेले, गिरजेश गुप्ता, मनीष जैन, विवेक जैन, दिनेश चौकसे, सुरेश जैन, नीलेश पाठक, अशोक चौरसिया, रूप नारायण महाराज, पत्रकार शेरा मालवीय, राजा सेठ, अध्यक्ष तहसील इकाई गुलाबगंज गंभोई समाज, मंजू जैन, पिंकी गंगवाल, हेमा बड़कुल, शिल्पी खेरा शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान कैलेंडर का भव्य विमोचन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को जोड़ने की दिशा में संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष सतीश गंगवाल के द्वारा किया गया।
समाज की एकता और विकास के इस संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Continue With Google
Comments (0)