गुलाबगंज: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर गांधी चौक पर शांति और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव दांगी के साथ किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्की शर्मा, मंडलम अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, प्रताप सिंह जी लोधी, संजीव दांगी, सुमित राय, गोपाल कृष्णा सागर लोधी, विशाल चिड़ार, रघु सेन, विष्णु साहू, शिवा चिड़ार, केशव रैकवार, शुभम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस समारोह के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने गांधी जी के शांति और अहिंसा के संदेश का अनुसरण करने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और गांधी जी को नमन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया।

Continue With Google
Comments (0)