। जिसमें गुलाबगंज के युवा समाजसेवी आकाश कटारे ,जनपद सदस्य सचिन यादव जी, गुलाबगंज सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश घावरी, चक रघुनाथपुर सरपंच प्रतिनिधि आकाश खत्री जी एवं पत्रकार पीयूष शर्मा जी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई  । कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया ।  विद्यालय में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की प्रशंसा की एवं विद्यार्थियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की युवा समाजसेवी आकाश कटारे जी ने कक्षा 10th के बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन किया।  हमारे विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता जी ने भी कक्षा 10th के बच्चों का मार्गदर्शन किया और कहा विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन करो ।अंत में विद्यालय के शिक्षक संतोष कुशवाहा ने सभी अतिथियों को उपहार देकर उनका आभार व्यक्त किया ।विद्यालय के शिक्षक श्रीमती प्राची गुप्ता श्रीमती ज्योति गंगवाल रमेश दांगी,बृजेंद्र दांगी , हेमंत नामदेव मनीषा राजपूत , अमरीन खान एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।