ग्राम पंचायत बंधा में  जनसुनवाई के दौरान लोगों की सुनी गई समस्याएं,किया गया निराकरण

 

मोहनगढ़। जिले में प्रत्येक मंगलवार को प्रशासन चला गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लोगो की समस्या सुनी जाती है और उनका निराकरण किया जाता है।उसी क्रम में आज बंधा ग्राम पंचायत में  सरपंच प्रतिनिधि मानवेंद्र दांगी,रोजगार सहायक आशीष दांगी एवं हल्का पटवारी शुभम श्रीवास्तव ने लोगो की समस्याएं सुनी और प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया।जन सुनवाई  शिविर में लगभग एक दर्जन आवेदन प्राप्त हुए जिम काशीबाई कुशवाहा का किसान सम्मन निधि का आवेदन प्राप्त हुआ कृष्णकांत दांगी के पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का आवेदन प्राप्त हुआ मानसिक कुशवाहा का संबल पंजीयन में नाम जोड़े जाने का आवेदन प्राप्त हुआ तो वही छक्की कुशवाहा का समग्र आईडी में नाम जोड़े जाने का आवेदन प्राप्त हुआ, प्रभु दयाल कुशवाहा किसान सम्मन नधि  जैसे लगभग एक दर्जन आवेदनों के निराकरण को लेकर हितग्राहियों को अस्वस्थ किया गया।