जीआरपी /आरपीएफ पुलिस की कार्यवाही, चार मोबाइल समेत आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर के मुख्य रेल्वे स्टेशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के चलते लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के द्वारा यात्री चेकिंग के द्वारण चार संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों से चार मोबाइल जप्त किए गए ,जिनकी अनुमानित कीमत 83000रु के लगभग बताई जा रही है , साथ ही आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आगे की पूछताछ जारी है ,जिन्हें न्यायलय के समक्ष पेश कर केंद्रीय कारागार भेजा जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)