ओंकारेश्वर 
भूतड़ी अमावस्या के दूसरे दिन गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। सीएमओ मोनिका पारधी के नेतृत्व में नगर परिषद की पूरी टीम ने नगर के प्रमुख घाटों एवं विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान घाटों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने लोगों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, जिससे तीर्थ नगरी की पवित्रता और सुंदरता बनी रहे।