गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी लक्ष्मण सहरिया गिरफ्तार
बमौरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था आरोपी
गुना: जिले में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में बमौरी थाना पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
क्या है पूरा मामला?
पकड़ा गया आरोपी लक्ष्मण पुत्र सोमा सहरिया (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम सिलावटी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 और 2022 में बमौरी थाने में मारपीट और गाली-गलौज (धारा 294, 323, 506,34) के मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी इन दोनों ही प्रकरणों में न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके चलते कोर्ट द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी
बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण सहरिया काफी समय से पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहा था। आज दिनांक 12 जून 2026 को सटीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में सउनि माखन सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक माखन चौधरी और आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)