गुना पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति का सम्मान
गुना पुलिस के 08 कर्मियों को पदोन्नति का गौरव प्राप्त हुआ। 03 प्रधान आरक्षक बने कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक और 05 आरक्षक बने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने फीती और स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत गुना पुलिस में पदोन्नति की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी हुई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के आदेशानुसार, जिले के पांच आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार दिया गया, जबकि उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर के आदेशानुसार तीन प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बने:
- प्रधान आरक्षक भानुप्रताप सिंह रघुवंशी (पुलिस लाइन)
- प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा (सीएसपी कार्यालय)
- प्रधान आरक्षक ठाकुरलाल (पुलिस लाइन)
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने:
- आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी (पुलिस लाइन)
- आरक्षक अमित शर्मा (पुलिस लाइन)
- आरक्षक अभिषेक शर्मा (पुलिस लाइन)
- आरक्षक राघवेन्द्र बुन्देला (थाना धरनावदा)
- आरक्षक सोहराब खान (यातायात शाखा)
इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर ने पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों को नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, और व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और जनसेवा में सुधार होगा।
इस पदोन्नति से पुलिस बल में उत्साह, गर्व, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, निरीक्षक अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक शिखा दांदरे, मुख्य लिपिक अमित मौर्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)