श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मुंगावली की नई कार्यकारिणी का गठन

मुंगावली: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मुंगावली की बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गईं।

बैठक में सर्वसम्मति से दशरथ सिंह यादव (राजा सिलावन) को समिति का अध्यक्ष, मालम सिंह यादव को सचिव तथा बृजेन्द्र सिंह यादव (अस्पतखेड़ी) को कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन अधिक भव्य और सफल होगा।

समिति के मार्गदर्शन और संचालन के लिए एक संरक्षक मंडल भी गठित किया गया, जिसमें शामिल हैं:

  • विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव
  • पूर्व सांसद डॉ. कृष्णपाल यादव
  • कांग्रेस प्रदेश महासचिव यादवेन्द्र सिंह यादव
  • जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव
  • पूर्व जनपद अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन यादव

व्यवस्थित आयोजन के लिए सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।