शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम मऊ में  बिजली विभाग से जुड़ी सिक्योरिटी कंपनी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत 28 वर्षीय सचिन पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

मृतक सचिन पांडे रक्षक सिक्योरिटी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल के माध्यम से बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर पदस्थ थे जिन्हें कुछ दिन पहले नौकरी से हटा दिया गया था,परिजनों ने आत्महत्या के पीछे बिजली विभाग में पदस्थ( A.E.)बसंत गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि सचिन को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, बिना नोटिस दिए बाहर कर दिया गया,जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्ट मार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जहां शुरू कर दी है