ग्रेटर नोएडा, 1-3 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 19 MSMEs एवं स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल 1 से 3 सितंबर 2026 तक EV India Expo 2026 के एक्सपोज़र विजिट पर है।
मध्यप्रदेश में रैम्प योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्य प्रदेश शासन है। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहा है।
इस एक्सपोज़र विजिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश के MSMEs एवं स्टार्टअप्स को भारत के तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना तथा नए बाजारों, तकनीकों, व्यावसायिक साझेदारियों और सप्लाई चेन से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
EV India Expo में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एक्सपो में इलेक्ट्रिक दोपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता, EV बैटरी असेंबलर, बैटरी के विभिन्न कंपोनेंट्स के निर्माता, EV पार्ट्स एवं कंपोनेंट निर्माता तथा अन्य संबद्ध तकनीक एवं समाधान प्रदाता शामिल रहे।
इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की पूरी वैल्यू चेन की मौजूदगी ने मध्य प्रदेश से आए MSMEs एवं स्टार्टअप्स को इस उभरते हुए क्षेत्र और इसकी बदलती सप्लाई चेन को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया। प्रतिभागी उद्यमियों ने विभिन्न निर्माताओं, सप्लायर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा नई तकनीकों, उत्पादों और बाजार की बदलती आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
एक्सपो के दौरान कई प्रतिभागियों ने संभावित ग्राहकों और वेंडर्स के साथ संपर्क स्थापित किया तथा भविष्य में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं, कुछ उद्यमियों ने ऐसी नई तकनीकों और समाधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिन्हें अपनाकर वे अपने मौजूदा उत्पादों, व्यवसाय या निर्माण प्रक्रियाओं को बेहतर बना सकते हैं।
EV India Expo ने प्रतिभागियों को अपने मौजूदा व्यवसायों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते हुए इकोसिस्टम से जोड़ने और नई संभावनाओं की पहचान करने का अवसर दिया। इस दौरान हुए संवादों और नेटवर्किंग से बिजनेस लिंकेज, तकनीकी जानकारी, नए बाजारों तक पहुंच और सप्लाई चेन में संभावित भागीदारी के कई अवसर सामने आए।
यह एक्सपोज़र विजिट RAMP योजना के अंतर्गत MSMEs एवं स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय स्तर के उद्योगों और उभरते हुए क्षेत्रों से जोड़ने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को उद्योग जगत के प्रमुख खिलाड़ियों के साथ संवाद करने, नई तकनीकों को समझने और अपने व्यवसाय के विस्तार की संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिलता है।
EV India Expo 2026 में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 19 MSMEs एवं स्टार्टअप्स की भागीदारी राज्य के उद्यमियों को उभरते उद्योगों से जोड़ने, नई तकनीकों से परिचित कराने और नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
Continue With Google