मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के हड्डी मिल क्षेत्र में राजस्थान से गाय का मांस (गोमांस) लेकर आने के संदेह में गोरक्षकों की टीम ने एक घर में घुसकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मौके पर एक बोरी में भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है, वहीं दूसरी जगह से पशु के दो पैर भी मिलने की बात सामने आई है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मिले हुए संदिग्ध मांस को अपने कब्जे में लिया।
लैब भेजी गई रिपोर्ट, पुलिस ने मांस को दफनाया
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किए गए मांस के सैंपल को जांच (Forensic Lab Test) के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक यह आधिकारिक रूप से साफ नहीं हो पाया है कि बरामद हुआ मांस किस पशु का है, क्योंकि लैब रिपोर्ट आना अभी बाकी है। एहतियात के तौर पर और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जब्त किए गए मांस को सुरक्षित स्थान पर दफना दिया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)