अपराधियों को पकड़ना और जनता में कानून का विश्वास बहाल रखना किसी भी पुलिस कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। गुना जिले की कमान जब से एसपी हितिका वसल ने संभाली है, तब से उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा रहा है। लेकिन, अपनी सूझबूझ और सख्त कप्तानी के दम पर उन्होंने और उनकी टीम ने यह साबित कर दिया है कि गुना पुलिस हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।
चाहे शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए हनुमान जन्मोत्सव का भव्य जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हो, या फिर पिछले 30 दिनों में शहर में हुई लगातार चोरियों का मामला—एसपी हितिका वसल के नेतृत्व में गुना पुलिस ने गजब की तत्परता दिखाई है।
याद दिला दें कि पिछले दिनों शहर में चोरों ने एक के बाद एक कई वारदातें की थीं। 3 अप्रैल को भगत सिंह कॉलोनी की एक ही गली के 5 घरों में चोरी हो, 20 अप्रैल को बूढ़े बालाजी सुदामा कॉलोनी की 8 लाख की सनसनीखेज वारदात हो, या फिर इंडस्ट्रियल एरिया में 8 लाख के पान मसाले की चोरी और विंध्याचल कॉलोनी का मामला। इन सभी घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी की थी। इसके बाद हाल ही में जघनपुरा के पीएम आवास और साई विहार कॉलोनी में भी बदमाशों ने दुस्साहस दिखाया।
लेकिन, गुना पुलिस ने इन चुनौतियों को स्वीकार किया। कप्तान हितिका वसल के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर दिया। नतीजा यह रहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लगभग सभी चोरियों का न सिर्फ रिकॉर्ड समय में खुलासा किया, बल्कि आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर भारी मात्रा में चोरी गया माल भी बरामद किया !
वारदातों को रोकने की चुनौती अब भी बरकरार है, लेकिन जिस तरह से गुना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बैक-टू-बैक मामलों का पर्दाफाश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ और सराहनीय है। कप्तान के इस सख्त रुख से साफ है कि गुना में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।"

Continue With Google
Comments (0)