ग्वालियर में रिहायशी इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया. घर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया. घटना के वक्त घर में अकेली एक मासूम बच्ची को स्थानीय निवासियों ने सुरक्षित घर से बाहर निकला और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का काम शुरू कर कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया .

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामदास घाटी रोड स्थित रविदास नगर की घटना है. यहाँ रहने वाले मनीष जाटव के घर मे अचानक तेज आग लग गई. आग लगते समय घर मे सिर्फ एक बच्ची थी. पड़ोसियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. आगजनी की इस घटना में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर  राख हो गया. वहीं फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियां भी तत्काल मौके पर पहुंची और कई घंटो की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद पति सुरेन्द्र चौहान और अन्य वरिष्ठ जन भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने मे सहयोग किया.