26 जनवरी 2026
भारती विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और प्रस्तुतियां"
स्थानीय भारती विद्या मंदिर विद्यालय में देश के 77वें गणतंत्र दिवस को प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्र ध्वज के आरोहण के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ शीला राठौर, विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर श्री नवीन जैन जी, विद्यालय की सीएफओ श्रीमती नेहा यादव एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दिलना राजपूत उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद मां सरस्वती का पुनीत पूजन एवम वंदन के साथ ही भारत माता, महात्मा गांधी एवं संविधान के अग्रणी श्री भीमराव अंबेडकर का स्मरण एवं वंदन किया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा मुख्य अतिथि एवं पालकों के समक्ष परेड एवं मास पीटी का प्रस्तुतिकरण किया गया । परेड के साथ ही भारत माता, देश के वीर जवानों एवं देश के राष्ट्रीय नायकों के रूप में सजे धजे बच्चों की झांकी निकाली गई।
गणतंत्र के इस पावन पर्व पर विद्यालय का मंच विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों से ओत प्रोत रहा। देशभक्ति पर आधारित कई प्रस्तुतियां रहीं जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं की अनेकता में एकता की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
विशिष्ट अतिथि डॉ शीला राठौर ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय गिरीश यादव जी को याद करते हुए उनके योगदान के विषय में बताने के साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि एवम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित डॉक्टर श्री नवीन जैन जी ने छात्रों को गणतंत्र और इस से जुड़े संघर्ष तथा बलिदानी वीरों के विषय में बताते हुए राष्ट्र प्रेम का महत्व बताया।
विद्यालय की सी एफ ओ श्रीमती नेहा यादव जी ने सारगर्भित व्याख्यान में शिक्षको और छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय मूल्यों, संस्कारों और देश की चिरंतन संस्कृति संबंधी विचार प्रस्तुत किए एवं आने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं देने के साथ ही बोर्ड परीक्षा में 90 से अधिक प्रतिशत लाने वाले बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट देने की घोषणा की।
इसके पश्चात सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिठाई वितरण करके किया गया।
Continue With Google
Comments (0)