बुधनी।
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा बुधनी के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण का कार्य सेवानिवृत्त जिला जज श्री धर्मपाल सिंह शिवाच द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आर.सी. चौहान सहित नेतराम मौर्य, आर.सी. वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लाखन सिंह चौहान, हरिनारायण चौहान, अमर सिंह जमालिया, ओ.पी. मालवीय, रघुवीर यादव, बालकराम यादव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने देश के प्रति निष्ठा और सामाजिक एकजुटता के संदेश दिया ।