ओलावृष्टि से फसलें तबाह: भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
श्यामपुर:
बसीम उददीन
श्यामपुर दोराहा क्षेत्रों में मंगलवार रात हुई अचानक बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलों की मार से खेतों में खड़ी गेहूं, चना, धनिया और सरसों की फसलें पूरी तरह से आड़ी हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की, ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
संगठन की मुख्य मांगें:
- प्रशासन तत्काल राजस्व विभाग की टीम गठित करे।
- प्रभावित क्षेत्रों का निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे कराए।
- सर्वे और पंचनामे की प्रति किसानों को मौके पर ही उपलब्ध कराई जाए।
- राहत राशि और बीमा दिलाने की व्यवस्था की जाए।
इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और संघ के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
भारतीय किसान संघ ने सुनिश्चित करने की मांग की है कि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रह जाए, और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की है।
Continue With Google
Comments (0)