शहडोल में मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई। डिंडोरी के अलग-अलग गांवों से फर्जी सेल्स कंपनी की मीटिंग के नाम पर लाई गईं 7 नाबालिग किशोरियों समेत 9 लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया
।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे 16 से 17 साल उम्र की लड़कियां बस से शहडोल पहुंचीं, लेकिन उनके पास न रुकने की व्यवस्था थी और न ही खाने का कोई इंतजाम। मामला तब उजागर हुआ जब एडवोकेट सुनील सिंह 'मोनू' को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी
।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भोजन और ठहरने की व्यवस्था कराई। बाद में परिजनों को बुलाकर बच्चियों को उनके सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने परिजनों को बच्चियों की पढ़ाई जारी रखने और ऐसे जालसाजों से सतर्क रहने की समझाइश दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue With Google
Comments (0)