सिंगरौली
अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जप्त
सिंगरौली। कलेक्टर सिं,गरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया एवं खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा 24 एवं 25 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान वैध अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) के बिना खनिजों का परिवहन करते पाए जाने पर चार वाहनों को जप्त किया गया। इनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66AJ5508 में गिट्टी का परिवहन, एक बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत, एक बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी तथा हाइवा क्रमांक MP66ZJ6941 में रेत का अवैध परिवहन शामिल है।
खनिज विभाग की टीम ने सभी वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना विंध्यनगर, पुलिस थाना मोरवा एवं पुलिस थाना कोतवाली वैढ़न में खड़ा कराया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Continue With Google
Comments (0)