रात में दबिश, अवैध रेत से भरा डंपर जब्त
खनिज विभाग की कार्रवाई, ओवरलोडिंग का मामला भी होगा दर्ज
आलीराजपुर, जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन तथा प्रभारी खनिज अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री तपीस पांडे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक डंपर को जब्त किया गया है।
प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे उदयगढ़ से झाबुआ की ओर जा रहे एक वाहन की जांच की। जांच के दौरान डंपर क्रमांक RJ35GA2617 में बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जाना पाया गया।
कार्रवाई के तहत डंपर को मौके पर ही जब्त कर उदयगढ़ थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार वाहन के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वाहन में ओवरलोडिंग पाए जाने पर संबंधित प्रकरण भी तैयार किया जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)