कुक्षी, धार: धार जिले के थाना कुक्षी अंतर्गत एक व्यक्ति को फर्जी पत्रकार बनकर होस्टल वार्डनों से अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिलीप तंवर, जो खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाता था, को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 21 जनवरी 2026 को श्रीमती बबीता चौहान और अन्य होस्टल अधीक्षकों ने थाना कुक्षी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दिलीप तंवर होस्टलों में जाकर खुद को पत्रकार बताता और सस्पेंड करवाने की धमकी देकर अवैध रूप से रुपए वसूलता था।

आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण क्रमांक 026/2026 धारा 308(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव और चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के ने पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की।

  • अपराध की प्रकृति: फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसूली
  • आरोपी का नाम: दिलीप तंवर
  • निवासी: राधारमण कॉलोनी, मनावर, जिला धार (म.प्र.)
  • उम्र: 33 वर्ष

थाना कुक्षी पुलिस की टीम ने दिलीप तंवर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेश यादव, उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान, सउनि. थानसिंह जमरा, सउनि. शंकरसिंह तोमर, प्र.आर. 816 प्रकाश भाबर, आर. 55 रविन्द्र, आर. 90 गोरव सोंलकी, आर. 968 सुभाष चौहान और आर. 265 थानसिंह का विशेष योगदान रहा।

कुक्षी क्षेत्र में कुछ और कथित नाम भी सामने आए हैं, जिन पर जल्द ही कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।