जबलपुर: पाटन के सकरा ग्राम में बिजली बिल वसूलने गई टीम से मारपीट
जबलपुर के पाटन तहसील स्थित ग्राम सकरा में बिजली कंपनी की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। इस घटना में जूनियर इंजीनियर के चेहरे पर गंभीर चोट आई।
जैसे-तैसे गांव से निकलने के बाद बिजली कंपनी की टीम पाटन थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर मनोज दुबे टीम के साथ ओवरलोड बिजली बिल वसूलने गए थे।
सकरा गांव निवासी सौरभ जैन से अधिक बिजली उपयोग का जुर्माना मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर के चेहरे पर चोट आई। जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने शासकीय काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया और सौरभ जैन व उसके पिता की तलाश शुरू कर दी है।
जूनियर इंजीनियर मनोज दुबे ने बताया कि सकरा गांव में रहने वाले दालचंद जैन का देहांत हो चुका है। वर्तमान में उनके बेटे और नाती खेत में पानी के लिए पंप का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सौरभ जैन अपने खेत में दो एचपी का पंप चला रहे थे, जबकि उनके मीटर में केवल एक एचपी की क्षमता थी। अधिक बिजली के उपयोग को लेकर जब जूनियर इंजीनियर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो सौरभ जैन और अन्य लोग भड़क गए और उन्होंने जूनियर इंजीनियर पर हमला कर दिया।
मनोज दुबे ने बताया कि सौरभ जैन और वहां मौजूद अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा बिजली बिल वसूलने के लिए गांव में घुसे तो उन्हें जान से मार देंगे। मनोज दुबे के साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें गांव से बाहर निकाला और पाटन थाना लेकर पहुंचे।
जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर: पाटन के सकरा ग्राम में बिजली बिल वसूलने गई टीम से मारपीट !!
Continue With Google
Comments (0)