जबलपुर: जिले में ट्रैक्टर चोर गिरोह सक्रिय, किराए से लेकर बेचते हैं ट्रैक्टर, कई थानों में एफआईआर दर्ज, आरोपी अब भी फरार
जबलपुर इन दिनों ट्रैक्टर चोर गिरोह का खौफ फैला हुआ है, जिसकी शिकायत लेकर मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे एक किसान एसपी कार्यालय पहुंचा,
ग्राम पौड़ी खुर्द से आए किसान का कहना है कि उनके साथ दीपक पुरी गोस्वामी और उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा लगातार धोखाधड़ी की जा रही है ये गिरोह किराया नामा लिखकर किसानों से टैक्टर लेता हैं ट्रैक्टर को ले जाकर कहीं बेच दिया जाता है
पीड़ित किसान के अनुसार ऐसा कोई एक मामला नहीं है बल्कि अलग-अलग थानों में आरोपियों द्वारा ऐसी कई वारदातो को अंजाम दिया जा चुका हैं, जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने में भी की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, और गिरोह आज भी आजाद वारदातो को अंजाम दे रहे हैं,
वहीं पीड़ित द्वारा आज इसकी शिकायत जबलपुर एसपी कार्यालय में की गई,
जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपी दीपक पुरी गोस्वामी के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी और किसानों को उनके ट्रैक्टर वापस दिलाए जाएंगे

Continue With Google
Comments (0)