जबलपुर: दो थाना प्रभारी का तबादला, मदनमहल टीआई लाइन अटैच !!
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने थाना प्रभारियों की सर्जरी करते हुए तीन टीआई की बदला-बदली की। ग्वारीघाट, हनुमानताल और मदनमहल थाना प्रभारी को बदला गया है जबकि मदनमहल टीआई को लाइन में पदस्थ किया गया है। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज को मदनमहल थाने भेजा गया है जबकि सुभाषचंद्र बघेल ग्वारीघाट थाना प्रभारी को हनुमानताल भेजा गया है और लाइन में पदस्थ हरिकिशन को ग्वारीघाट टीआई बनाया गया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार भाजपा नेत्री की शिकायत पर कार्यवाही न करने के चलते मुख्यमंत्री के पास शिकायत पहुंची थी और इसके बाद मदन महल थाना प्रभारी संगीता को लाइन अटैच किया गया,
वहीं बीते दिनों सिंधी कैंप पर क्षेत्र में अवैध शराब के मामले के चलते हनुमानताल थाना प्रभारी को मदन महल भेजा गया है और हनुमान ताल के थाना प्रभारी एक माह की टेस्टिंग पीरियड पर है यदि इस समय इनकी कोई कारगुजारी सामने आती है तो यह भी लाइन में जा सकते हैं। वही लाइन में पदस्थ हरिकिशन को ग्वारीघाट लाया गया है और ग्वारीघाट थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल को अब शहर के एक प्रमुख और संवेदनशील थाने का प्रभार दिया गया है

Continue With Google
Comments (0)