कैलाश चौहान को सहायक संचालक उद्यानिकी के पद पर नियमित पदोन्नति मिली है। वे लंबे समय से आलीराजपुर जिले में प्रभारी सहायक संचालक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
चौहान जिले में उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
उनकी पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, किसानों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कैलाश चौहान ने कहा कि वे जिला कलेक्टर नीतू माथुर के मार्गदर्शन में किसानों के हित में शासन की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उद्यानिकी क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
चौहान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिवारजनों के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
Continue With Google
Comments (0)