कान्हा में CDV संक्रमण को लेकर हाई अलर्ट वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन और ग्रामीण साथ आए

कान्हा टाइगर रिजर्व में केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी CDV संक्रमण की रोकथाम को लेकर कान्हा प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। संक्रमण से बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारियों की बड़ी बैठक आयोजित की गई, वहीं ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई।

खटिया स्थित इको सेंटर में क्षेत्र संचालक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में CDV संक्रमण की रोकथाम, वन्यजीवों की सतत मॉनिटरिंग और डॉग वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक बचाव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद छपरी और सरेखा इको विकास समितियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी वन्यजीव संरक्षण में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कान्हा प्रबंधन और ग्रामीणों की साझा पहल अब वन्यजीवों को संक्रमण से सुरक्षित रखने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।