सागर पहुँचे भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह,एमएसपी खरीदी को लेकर भाजपा र साधा निशान

जैसीनगर/  भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह सागर जिले की जैसीनगर तहसील पहुंचे। ग्राम ढकरई में किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सोयाबीन और मक्का की खरीदी एमएसपी पर की जा रही है, जबकि मध्य प्रदेश में किसानों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार एक ही पार्टी की है तो मध्य प्रदेश के किसानों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, तब तक अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से कोई अनुचित मांग नहीं कर रहे, बल्कि अपने जायज अधिकारों की बात कर रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश यादव, उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव ओमकार यादव, घनश्याम शर्मा, लखनऊ जिला सदस्य शैलेंद्र सिंह  राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह मौजूद रहे। ग्राम ढकरई में सागर जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर, प्रेम नारायण यादव, टेहरा टेहरी एवं ढकरई ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का स्वागत  फूल मालाओं से किया गया।