जर्दा गोदाम में 15 दिन में दूसरी बार निकला कोबरा सांप
सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने 6 फीट लंबी कोबरा नागिन को सकुशल पकड़ा
सागर। सदर इलाके के राठौर बंगाल के पास स्थित जर्दा गोदाम में बुधवार को बोरियों के बीच सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। बुधवार शाम लगभग 4 बजे जब गोदाम कर्मचारी बोरियों के बीच एक सांप देखकर बाहर भागे।
सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही देर में सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बबलू पवार ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का है और 6 फीट लंबी नागिन है।
उन्होंने आगे कहा कि इसी गोदाम से 15 दिन पहले भी एक नर कोबरा पकड़ा गया था। बबलू पवार ने बताया कि पकड़ा गया सांप काफी जहरीला है।उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
सर्प विशेषज्ञ ने लोगों से आगाह किया है कि अगर कहीं भी सांप दिखाई दे, तो खुद न छेड़ें और तुरंत ही वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचित करें।
Continue With Google
Comments (0)