श्यामपुर/सीहोर (बसीम उददीन)
शिव महापुराण कथा का आयोजन पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा कुबरेश्वर धाम, सीहोर में 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस आयोजन के मद्देनजर, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विशेष डायवर्सन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्सन 12 फरवरी 2026 की सुबह 6:00 बजे से 21 फरवरी 2026 की सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
डायवर्सन प्लान:
- भारी वाहन: भोपाल की ओर से आने वाले भारी वाहन मुबारकपुर जोड़ (थाना-परवलिया) और तुमड़ा जोड़ (थाना-खजूरी) से होकर श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी होते हुए देवास और इंदौर जा सकेंगे। इसी प्रकार, देवास और इंदौर से आने वाले भारी वाहन देवास-मक्सी-शाजापुर-ब्यावरा-कुरावर-श्यामपुर होते हुए भोपाल जा सकेंगे।
- छोटे वाहन एवं सवारी वाहन: भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ होते हुए अमलाहा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
- इंदौर, उज्जैन, देवास से भोपाल जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन आष्टा, अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़, न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल जा सकेंगे।
- कुबरेश्वर धाम जाने वाले वाहन: भोपाल और इंदौर-देवास-उज्जैन से कुबरेश्वर धाम कथा स्थल पर आने वाले वाहन अपने नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना किसी डायवर्सन के सीधे कुबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे। यहां पर वाहन को धाम पर बनाई गई विभिन्न पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्क कर शिव महापुराण कथा का आनंद ले सकेंगे।
यातायात प्रबंधन को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए निर्देशों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचें। कथा स्थल पर पहुंचने वालों से अनुरोध है कि वे समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचने की योजना बनाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
Continue With Google
Comments (0)