लिधौरा हनुमान जयंती पर्व वड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
लिधौरा हनुमान जयंती पर्व नगर में बड़े ही हषोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया है और लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया औ जहां सुबह से ही पूजा अर्चना भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया भगवान हनुमान जी की विशेष आरती में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया और हनुमान भक्तों द्वारा नगर मे सुबह से प्रभात फेरी पूरे नगर में निकली इस अवसर पर 2 अप्रैल 2026 समय 4वजे हनुमान चौराहा कमेटी द्वारा लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए शोभा यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गई और जमकर आतिशबाजी भी की गई जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली जिसे देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम्र पड़ी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था वहीं थाना प्रभारी स्वयं शोभा यात्रा के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया पूरा नगर भगवान श्री राम के और बजरंगबली बाबा के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सरावोर नजर आए और शोभा यात्रा का समापन लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर प्रांगण में किया गया
डॉ सुरेश त्रिपाठी, राजकुमार राजपूत उपाध्यक्ष नगर परिषद
लिधौरा, देवेंद्र राजपूत, रमेशकोरी, बबली नापित, पुष्पेंद्र योगी, मनोज राजपूत, सचिन खटीक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, स्वामी जोगी, जयराम चढ़ार, इस अवसर पर समस्त भक्त गण शोभायात्रा में शामिल हुए

Continue With Google
Comments (0)