जैन माताओं की मौत पर लिधौरा में विरोध प्रदर्शन: जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला PM-CM के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
लिधौरा -जैन माताओं को कार से कुचला, जैन समाज सड़कों पर उतरा, मौन जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल और संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग रीवा में दो आर्यिका माताओं की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद लिधौरा में जैन समाज में भारी आक्रोश है। सोमवार को मध्य प्रदेश सहित देश के कई शहरों के साथ लिधौरा में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया। समाज के लोगों ने भारत सरकार, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ कलेक्टर के नाम लिधौरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की रीवा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे पैदल विहार कर रही दो आर्यिका माताओं को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में पूज्य श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया जैन समाज का आरोप है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। इसी को लेकर समाज हत्या की धाराएं लगाने और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस दौरान जैन समाज ने “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” और राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” लागू करने, साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की SIT या न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई है।

Continue With Google
Comments (0)