लिधौरा-कुं० बृजेंद्र सिंह बुंदेला बड़े राजा हवेली को दी अंतिम विदाई निधन पर छाया शोक
लिधौरा नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं समाजसेवी धर्म प्रेमी कुंवर बृजेंद्र सिंह बुंदेला बड़े राजा हवेली के निधन से लिधौरा नगर में शोक छा गया नागरिकों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर अश्रुपूरित विदाई दी बताया गया है कि जिला अंतर्गत लिधौरा नगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी धर्म प्रेमी एवं यादवेंद्र सिंह बुंदेला छोटे राजा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडी सदस्य के बड़े भाई कुंवर बृजेंद्र सिंह बुंदेला बड़े राजा हवेली का 65 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया मृदभाषी मिलनसार समाज सेवा एवं धर्म प्रेमी में अग्रसर रहने वाले आज हमारे बीच नहीं रहे जिसका नगर वासियों को बहुत खेद है निधन का समाचार सुनते ही शुभचिंतकों एवं समाज समाजसेवियों में शोक की लहर फैल गई उनकी अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक सहित जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार साथी शामिल हुए सभी ने भगवान उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की श्री बड़े राजा हवेली नगर में होने वाले अधिकांश धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे और और समाज सेवा कर लोगों की मदद करतें रहे उनके व्यवहार एवं कार्यों को लोगों ने इस दौरान याद किया उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में अनेक सजातीय बन्धुओं के अलावा नगर वासियों के नाम शामिल रहे
Continue With Google
Comments (0)