लिधौरा  हाई स्कूल की  होनहार छात्रा शिक्षा यादव सुपुत्री सतीश यादव निवासी। अंतपुरा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95% अंक हासिल कर छिपरी पंचायत में प्रथम स्थान  प्राप्त कर   शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी  स्कूल और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

शिक्षा यादव की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि स्कूल के शिक्षकों और छात्राओं में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने शिक्षा यादव की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, मेहनत और अनुशासन ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा।
इस उपलब्धि से लिधौरा तहसील की ग्राम पंचायत छिपरी टीकमगढ़ जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है, और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी यह एक प्रेरणा बन गई हैं।
जिसमें शिक्षा यादव को समाजसेवी एवं वरिष्ठजनों एवं सरपंच ने बधाई दी है आगे शिक्षा यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं