रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री राम जन्मोत्सव: महाआरती और धार्मिक आयोजन
शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य पर श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्री राम दरबार का मनमोहक श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे हवन के साथ हुई, जिसके बाद ठीक दोपहर 12 बजे श्री राम जी की महाआरती की गई। इस पावन अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महाआरती के प्रमुख अतिथि:
- वरिष्ठ भाजपा नेता कान्हसिंह जी चौहान
- दिलीप शाकल्य
- कैलाश विजयवर्गीय (गौशाला)
- भारत विकास परिषद जावरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखर जी नाहर
- सचिव गोपाल सेठिया
- कोषाध्यक्ष निलेश जोशी
- राजेन्द्र त्रिवेदी
- प्रह्लाद मेहरा
- अनूप शर्मा
- महिला मण्डल से उषा सेठिया, सुमन मेहता, मोना जोशी, शकुंतला वैरागी, संगीता सोनी, श्रीमती कुशवाह कृष्णा पोरवाल
मुख्य अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी और सचिव रामचंद्र पाटीदार ने किया। इस अवसर पर अतिथियों के हाथों से मुखबधिर पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे का वितरण भी कराया गया, जिसमें नगर और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने धर्म लाभ लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री शिवशक्ति मारुति एवं श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति ने पधारे सभी श्रद्धालुजनों का आभार व्यक्त किया।

Continue With Google
Comments (0)