भोपाल: मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने सुरेंद्र पटवा की पूज्य माताजी, श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

उल्लेखनीय है कि श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा जी का स्वर्गवास क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में विधायक सुरेंद्र पटवा और उनके परिवार के प्रति समाज के सभी वर्गों से सहानुभूति प्रकट की जा रही है।

ॐ शांति!