मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का हटा नगर में आगमन: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और ऐतिहासिक मंदिर का दौरा
हटा: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन बुधवार दोपहर 3:30 बजे हटा नगर में हो रहा है। प्रशासन ने उनके स्वागत और कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री का हेलीपैड से आगमन होगा, जिसके बाद वे सर्वप्रथम देवश्री गौरीशंकर मंदिर जाएंगे।
गौरीशंकर मंदिर में विशेष पूजन
गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट कमेटी की स्थाई सदस्य पुष्पेंद्र हजारी ने बताया मुख्यमंत्री 400 वर्ष पुराने दूल्हा भेषधारी भगवान गौरीशंकर का अभिषेक पूजन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर की स्थापना हटा नगर के मालगुजार स्वर्गीय राजा लोकेन्द्र सिंह हजारी की स्मृति में उनकी पत्नी हजारी बहू द्वारा की गई थी।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
इसके उपरांत मुख्यमंत्री दद्दा कला मंच पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और हटा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई सौगातें देंगे।
गौरीशंकर मंदिर का ऐतिहासिक महत्व
गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिवजी के साथ देवी पार्वती की मूर्तियां स्थापित हैं, जिनकी दाड़ी में हीरा जड़ा हुआ है। मंदिर चमत्कार, आस्था, एवं विश्वास का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में बारात के रूप में कई देवी-देवता भी विराजमान हैं। बुंदेलखंड की लोक मान्यता है कि चारोधाम यात्रा का अंतिम पड़ाव यह मंदिर है।
विशेष आयोजन और मान्यताएं
- ब्रम्हलीन दद्दा जी के सानिध्य में सन 2001 से चार महारूद्र यज्ञ संपन्न कराए गए थे, जिससे उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
- 14 मई 2026 को माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा दद्दा जी के नाम से डाक टिकट जारी किया गया।
- हाल ही में 5 मई से 15 मई 2026 तक अनिरुद्ध महायज्ञ, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, और श्रीमद भागवत कथा का आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से हटा नगर के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Continue With Google
Comments (0)