हरदा जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तर पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।विधायक RK दोगने ने माना इसमें हमारी भी गलतियां है
हरदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में अपना आक्रोश जताया। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते यह कार्रवाई की गई है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर हरदा में भी कार्यकर्ताओं ने उपवास कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
नामांकन रद्द होने के बाद एयरपोर्ट से निकलते समय हरदा विधायक RK दोगने का वीडियो सामने आया था जिसने वे नाराज़ दिखाई दे रहे थे आज उस नाराजगी का कारण बताते हुए दोगने ने कहा कि हमारी प्लांनिग ओर रणनीति में चूक हुई है उसमें पार्टी और में भी शामिल हूँ BJP कुछ भी कर सकती है इसे ध्यान में रखते हुए हमें एक डमी नामांकन पत्र भी भरना था जो हमने ओर हमारी पार्टी ने नही किया दोगने ने इसे लोकतंत्र में काला दिवस कहा
Continue With Google
Comments (0)