अशोकनगर: जिला प्रशासन ने सोमवार को जिला मुख्यालय के वार्ड 10 आजाद मोहल्ले में स्थित सटोरिया आजाद के 10 करोड़ रुपये मूल्य के होटल आजाद पैलेस को ध्वस्त कर दिया। यह होटल आजाद खान, रशीद खान, और शाहिद खान पुत्रगण अलीम खान के नाम पर थी।
क्यों किया गया होटल जमींदोज?
होटल आजाद पैलेस के कुछ हिस्सों का निर्माण नगर पालिका की अनुमति के बिना किया गया था। इस अवैध निर्माण के संबंध में नगरपालिका अशोकनगर ने धारा 187 के तहत होटल मालिकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में यह आरोप लगाया गया कि होटल मालिकों ने बिना अनुमति के तलघर बनाया, पर्याप्त ओपन स्पेस नहीं छोड़ा, और धारा 359 के तहत होटल संचालन के लिए आवश्यक पार्किंग व्यवस्था, फायर एनओसी, और रेनवाटर हार्वेस्टिंग की भी कमी थी। तीन नोटिस 8 दिसंबर, 10 दिसंबर, और 19 दिसंबर 2025 को जारी किए गए थे, जिनका कोई समाधान नहीं निकला। इसके उपरांत, अंतिम सूचना 24 दिसंबर 2025 को अवैध निर्माण को खाली कर स्वयं हटाने के संबंध में जारी की गई।
विद्युत मंडल का 5 लाख रुपये बकाया
होटल आजाद पैलेस पर विद्युत मंडल की 5 लाख रुपये की राशि का बिल भी बकाया था। कार्रवाई के एक दिन पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा होटल और संचालित दुकानों को खाली करवा दिया गया था।
लगा लोगों का हुजूम
होटल आजाद पैलेस को टूटते हुए देखने के लिए चारों ओर लोगों का हुजूम लगा रहा। लोग स्टेडियम की छत पर खड़े होकर वीडियो बनाते नजर आए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जब से सटोरिया आजाद पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है, तभी से लोग आजाद पैलेस के जमींदोज होने के कयास लगा रहे थे।
Continue With Google
Comments (0)