मुलताई: ताप्ती मेला 2025 की अवधि समाप्त होने के बाद भी झूला संचालकों की ओर से प्लॉट शुल्क जमा नहीं करने के कारण नगर पालिका ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार सुबह नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र तिवारी और उपयंत्री महेश शर्मा मेला ग्राउंड पहुंचे और बकाया राशि को लेकर झूलों की जप्ती की कार्रवाई की।

नगर पालिका के अनुसार, झूला संचालकों पर लाखों रुपये की राशि बकाया है, जिसे बार-बार सूचना देने के बावजूद जमा नहीं किया गया। इसके चलते नियमों के तहत झूलों को जप्त किया गया है।

सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो जप्त किए गए झूलों की नीलामी की जाएगी।

इस कार्रवाई से झूला संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व वसूली को लेकर आगे भी सख्ती बरती जाएगी.