मंनगवा थाना में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ के निलंबन के बाद   प्रभारी विहीन चल रहा था बीते दिवस जिले के पुलिस अधीक्षक ने  नये थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा की पदस्थापन की उन्होंने थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया थाना प्रभारी पूर्व में रीवा जिले के सिविल लाइन थाना  सीधी जिले, बालाघाट जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं अपनी तेज तर्राट प्रणाली के लिए जाने जाते हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसना, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना, एवं आम जनमानस से पुलिस के बीच भाईचारे स्थापित करना पहली प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र में गांजा, शराब, जुआ, सट्टा एवं कोरेक्स की बिक्री करने वालों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा नशे से दूरी है अभियान को आम जनमानस के जीवन में उतरना पड़ेगा तब नशा मुक्ति रीवा हो सकेगा। पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले ऐसा अपना प्रयास रहेगाl