*थाना बम्हनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात बरामद, कई आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिवकुमार वर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर श्री मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना बम्हनी पुलिस द्वारा चोरी गये जेवरात एवं नगदी की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की गई।

*घटना विवरण* ~ दिनांक 15.05.2026 को प्रार्थिया जानकी कार्तिकेय पति राजू कार्तिकेय उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 घटिया द्वारा थाना बम्हनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.05.2026 की रात्रि लगभग 11:50 बजे तक घर में ताला लगा हुआ था। रात्रि 12:00 बजे से सुबह 07:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में रखी एल्यूमिनियम की पेटी चोरी कर ली गई। उक्त पेटी में पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, नगदी 10,000 रुपये, वाहन के दस्तावेज एवं कपड़े रखे हुए थे। चोरी गये सामान की कुल कीमत लगभग 1,60,000 रुपये आंकी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए *थाना बम्हनी से उनि पुनीत बाजपेयी* के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की गई। तलाश के दौरान संदेही हमराज यादव निवासी घटिया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी दहू पटेल निवासी अंजनिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी किये गये जेवरात का कुछ हिस्सा अपने साथी बादल यादव, जयंत कुशराम एवं अभिषेक रजक निवासी मंडला के माध्यम से अंसू सोनी निवासी मंडला को बेचना बताया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी हमराज यादव, बादल यादव, जयंत कुशराम, अभिषेक रजक एवं अंसू सोनी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी दहू पटेल की गिरफ्तारी अभी शेष है।

*जप्ती विवरण* 

आरोपियों के कब्जे से चोरी गये माल में से 

- एक जोड़ी सोने के झुमके
- एक सोने की अंगूठी
- तीन सोने की गुरिया
- तीन सोने की पत्ती
- एक चांदी का खुचमा
- दो चांदी के ब्रेसलेट
- एक चांदी का करधन
- नगदी 1,000 रुपये, बरामद किये गये हैं।

*गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय मंडला पेश किया गया है।*

*पुलिस की भूमिका* ~ उनि0 पुनीत बाजपेयी, उनि0 अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उनि0 प्रवीण शर्मा, उनि0 अतुल वासनिक, सहायक उप निरीक्षक शिशांक श्रीवास्तव, प्रआर. 536 ब्रजलाल, प्रआर. 412 हीरा मरावी, प्रआर. 154 नारायण, आरक्षक 49 जीवन सिंह मार्को, आरक्षक 10 सचिन यादव, आरक्षक 591 उमराव, आरक्षक 46 उमेश मार्को, आरक्षक 504 शिवराम बघेल, सैनिक 132 उत्तम, सैनिक सुग्रीव ,महिला आरक्षक 655 जयश्री एवं साइबर सेल आर.सुरेश भटेरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।