मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह की पहल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

मानपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह की सतत प्रयासों के फलस्वरूप, पाली विकासखंड की खस्ताहाल सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 22 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

लोक निर्माण विभाग ने 93 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण की योजना को मंजूरी दी है, जिसमें पाली–सुंदरदादर–घुंघुटी मार्ग (48 किमी) और सुहागपुर–मानपुर मार्ग (45 किमी) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह स्वीकृति 29 जनवरी, गुरुवार शाम को प्रदान की गई।

विधायक की सक्रिय भूमिका

विधायक मीना सिंह ने लगातार लोक निर्माण मंत्री माननीय राकेश सिंह से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से रखा। उनके प्रयासों के चलते विभाग ने इन सड़कों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई। मंत्री द्वारा इसकी विधिवत सूचना पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को दी गई है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

सड़क स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने विधायक मीना सिंह की जनहितैषी सोच और सक्रिय भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि विधायक की पहल से हाल ही में पाली–नौरोजाबाद मुख्य मार्ग का भी पुनर्निर्माण कराया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ और नगर की सुंदरता में इजाफा हुआ।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से मानपुर क्षेत्र की जनता को आने वाले समय में बेहतर आवागमन सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास में एक नई दिशा मिलेगी।