भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी के निधन पर मंत्री राजपूत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

सागर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मंत्री राजपूत बैतूल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, "सुरभि खंडेलवाल का असमय निधन अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।"

इस दुखद अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।