LIVE | multai
ताप्ती महोत्सव के प्रथम दिवस पर अमृतधारा नृत्य नाटिका का भव्य मंचन
मुलताई। ताप्ती महोत्सव के पहले दिन, माँ ताप्ती पर आधारित 'अमृतधारा' सामवेत नृत्य नाटिका का भव्य मंचन हुआ। इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने 40 अन्य कलाकारों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।
हिमानी शिवपुरी ने मुलताई पहुंचकर ताप्ती मंदिर में दर्शन किए और माँ ताप्ती का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संस्कृति संचानालय भोपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ ताप्ती के उद्गम स्थल पर पहुंचना उनके लिए एक विशेष अनुभव था, जिसमें संस्कृति संचानालय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान पीढ़ी, जो फिल्मों, ओटीटी और हैरी पॉटर जैसी फंतासी कहानियों में रुचि रखती है, उन्हें धर्म और संस्कृति से जोड़ना आवश्यक है। इस दिशा में मध्यप्रदेश संस्कृति मंत्रालय का यह प्रयास सराहनीय है।
ताप्ती महोत्सव के आयोजन से न केवल स्थानीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है, बल्कि यह नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। हिमानी शिवपुरी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

Continue With Google
Comments (0)