मुंगावली में दो दिन पहले बहादुरपुर विद्यालय की बस ग्राम कागपुर के पास एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 57 स्कूली बच्चों सहित अन्य लोग घायल हो गए.  इन सभी का उपचार विदिशा और गंजबासौदा के अस्पतालों में किया जा रहा है. वही दुर्घटना के बाद सरकारी महकमे में हलचल मच गई.. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी बस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी हैं..

विधायक की दरियादिली

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गंजबासौदा शासकीय अस्पताल और विदिशा स्थित अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय में जाकर घायल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

चिकित्सकों को निर्देश और सहायता का आश्वासन

  • विधायक ने चिकित्सकों को समुचित उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
  • घायल बच्चों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विधायक की कार्यशैली पर चर्चा

विधायक बृजेंद्र सिंह यादव की त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की है। कई बार उन्होंने सड़क पर घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया है और जो भी मदद संभव हो, वो प्रदान की है.