नगर पालिका  ने कराई पानी की जाँच, सीएमओ खुद रहें मौज़ूद|

 सबसे पुरानी लाईनो की कराई जाएगी सबसे पहले टेस्टिंग।


टीकमगढ़- इंदौर की घटना के बाद पीने के पानी को लेकर पूरा प्रदेश अलर्ट पर हैं। जिला प्रशासन की बैठकों में पानी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं, जिस पर आज नगर पालिका टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने पीने के पानी को लेकर बिशेष दिशानिर्देश दिए थे, उसी के चलते आज वार्ड नंबर 18 में एक घर में पानी की टेस्टिंग की गई हैं। जिसमें पीएचई सहित विभिन्न टेस्ट किये गए। टेस्टिंग में  पानी पीने योग्य आया हैं, साथ ही बताया हैं की नगर पालिका के पीएचई विभाग के स्वासहयता समूह की महिलाये इसमें शामिल हैं। साथ ही बताया की जहाँ से शिकायत आ रही बहा भी पानी की टेस्टिंग की जा रही हैं, इसके साथ वार्डो में जाकर भी टेस्टिंग जारी हैं,। सीएमओ ने बताया की नपा द्वारा वहां पहले टेस्टिंग की जा रही है, जंहा सबसे पुरानी पाइप लाइन बिछी है, इस दौरान नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, पीएचई अधिकारी जेबा मंसूरी, वार्ड पार्षद अजय यादव उर्फ अज्जू, सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे,